सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : protest erupted after youth died from beating while visiting his sister three arrest

Bihar News : मुंबई से आए युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों के घर शव लाकर हंगामा; तनाव देख पुलिस कर रही कैंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को लेकर पीटकर हत्या करने के आरोपियों के घर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Muzaffarpur Bihar news : protest erupted after youth died from beating while visiting his sister three arrest
मौत के बाद भारी बवाल - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक शख्स की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक राहुल कुमार की निर्मम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल मुंबई में रहता था और हाल ही में अपने गांव आया था। कल वह अपनी बहन से मिलने गया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के निवासी राहुल साह (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर आरोपी के घर जा पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Trending Videos


पीटने वालों ने युवक के इरादे को गलत बताया
मृतक के परिजनों का कहना है कि राहुल अपनी बहन के पास गया था, इसी दौरान कुछ लोगों ने रात में उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि वह देर रात उनके घर में गलत इरादे से घुसा था, जिसके बाद यह घटना हुई। राहुल की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, गांव में तनाव
पूरे मामले पर एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर तीन-चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के विरोध और गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति शांत है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed