फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :scissors plunged into chest of a grandson who way to fetch his grandfather after

बिहार: साइकिल छीनने का विरोध पड़ा भारी, नौ साल के छात्र के सीने में घोंपी कैंची, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Fri, 28 Aug 2026 04:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 04:04 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में साइकिल छीनने का विरोध करने पर एक युवक ने नौ वर्षीय छात्र के सीने में कैंची घोंप दी। गंभीर रूप से घायल छात्र का पीएचसी में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :scissors plunged into chest of a grandson who way to fetch his grandfather after
छात्र के सीने में कैंची मारा।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के फकुली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि साइकिल छीनने का विरोध करने पर एक युवक ने पांचवीं कक्षा के नौ वर्षीय छात्र के सीने में कैंची घोंप दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र की पहचान दामोदरपुर निवासी भास्कर झा के पुत्र सूर्यनारायण झा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

दादा को बुलाने के लिए साइकिल से निकला था छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र सूर्यनारायण अपने दादा प्रमोद झा को पदमौल से बुलाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। रास्ते में स्थानीय निवासी अमृत सहनी ने उसे रोक लिया और जबरन साइकिल छीनने की कोशिश की।छात्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसके सिर पर घूंसे से वार किया। इसके बाद भी छात्र ने साइकिल नहीं छोड़ी तो आरोपी ने जेब से कैंची निकालकर उसके सीने में घोंप दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृत सहनी साइकिल लेकर अपने घर की ओर भागने लगा।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर फकुली थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: औरंगाबाद में बहन को घर लाने निकला था भाई, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; दोनों घायल

परिजनों के बयान पर दर्ज होगी प्राथमिकी
पूरी घटना को लेकर फकुली थाना अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जा रही है। घायल छात्र का इलाज कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed