फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   baba garibnath dham muzaffarpur sawan first somwari jalabhishek devotees crowd

Bihar: पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा परिसर

Mon, 03 Aug 2026 11:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

सावन की पहली सोमवारी पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक पूरे दिन जारी रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से आए कांवरियों ने गंगाजल, बेलपत्र और पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
baba garibnath dham muzaffarpur sawan first somwari jalabhishek devotees crowd
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव के प्रिय सावन माह की पहली सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध और सबसे बड़े शिवालयों में शामिल मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


आधी रात से शुरू हुआ जलाभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर देर रात 12 बजे से ही बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए कांवरिये भी गंगाजल लेकर नंगे पांव बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


अरघा के माध्यम से कराया जा रहा जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। रविवार शाम से लेकर सोमवार दोपहर तक अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया जा रहा है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में श्रद्धालु विधि-विधान के साथ जल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में दिखा खास उत्साह

सावन की पहली सोमवारी को लेकर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु नंगे पांव गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन-पूजन के साथ जलाभिषेक किया। हिंदू धर्म और पुराणों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

मंदिर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी और प्रशासक पंडित विनय पाठक ने बताया कि सावन माह की शुरुआत के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंदिर समिति की देखरेख में स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


रात में होगी बाबा गरीबनाथ की विशेष सजावट

प्रधान पुजारी ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी पर रात में बाबा गरीबनाथ का विशेष श्रृंगार और आकर्षक सजावट की जाएगी। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ इसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से बाबा गरीबनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed