फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :three school students set out for school missing together police engaged in search

बिहार: स्कूल जाने निकले हुए 3 छात्र एक साथ लापता, दो दिन पहले हुआ था विवाद, खोज में जुटी पुलिस

Fri, 25 Sep 2026 03:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 03:58 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद तीन छात्र एक साथ लापता हो गए। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से जानकारी जुटाने के साथ टेक्निकल टीम की मदद ले रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :three school students set out for school missing together police engaged in search
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक साथ तीन छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। बता दें कि तीनों छात्र 24 सितंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे सभी छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। इसके बाद देर शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने मनियारी थाने में शिकायत दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। छात्रों के गायब होने के बाद परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन


एक ही स्कूल में पढ़ते हैं तीनों छात्र
गौरतलब है कि लापता छात्रों में बलरा इस्माइल निवासी विकास सिंह का करीब 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार शामिल है। परिजनों के अनुसार, अंकुश गुरुवार सुबह करीब 9 बजे राजकीय यदुनंदन उच्च विद्यालय बाधी जाने के लिए घर से निकला था। छुट्टी होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


तलाश के दौरान दो और छात्रों के गायब होने की जानकारी
तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के अतुल कुमार उर्फ रिक्की और सावन कुमार भी उसी समय से घर से गायब हैं। दोनों छात्र कक्षा 9वीं में पढ़ते हैं। अतुल उर्फ रिक्की अजय कुमार सिंह का पुत्र है, जबकि सावन कुमार भोला सिंह का पुत्र है। तीनों छात्रों के एक साथ लापता होने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में विवाद की भी सामने आई जानकारी
पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बुधवार को स्कूल के कुछ बच्चों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, तीनों छात्रों के लापता होने की घटना का इस विवाद से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल से भी जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस और टेक्निकल टीम तलाश में जुटी
मनियारी थाना के थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि देर रात परिजनों की ओर से तीन छात्रों के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और छात्रों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम स्कूल से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही छात्रों की तलाश के लिए टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed