फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar muzaffarpur missing teacher palak kumari body recovered buried mango orchard mother sister detained

बिहार: 40 दिन से लापता शिक्षिका का बगीचे में दफन मिला शव, मां-बड़ी बहन समेत चार हिरासत में

Thu, 15 Oct 2026 08:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 08:43 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 40 दिनों से लापता 19 वर्षीय पलक कुमारी का सड़ा-गला शव आम के बगीचे में जमीन खोदकर बरामद किया गया। पलक एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उसकी मां उषा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार ने शव को घर से करीब 200 मीटर दूर बगीचे में दफना दिया था।

विज्ञापन
bihar muzaffarpur missing teacher palak kumari body recovered buried mango orchard mother sister detained
मुजफ्फरपुर के डुमरी गांव में जमीन खोदकर बरामद किया गया 19 वर्षीय युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 40 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव आम के बगीचे में जमीन खोदकर बरामद किया गया है। मृतका की पहचान पलक कुमारी के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस के अनुसार, युवती का शव जमीन में दफनाया गया था। उसे बाहर निकालने में पुलिस को चार घंटे से अधिक समय लगा। पूछताछ के दौरान युवती की मां ने पुलिस को बताया कि पलक ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसके शव को घर से करीब 200 मीटर दूर आम के बगीचे में दफना दिया था। हालांकि, पुलिस को इस मामले में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने युवती की मां उषा देवी, उसकी बड़ी बहन समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेजा गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे युवती की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, शव निकाले जाने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

40 दिनों से लापता थी युवती, आम के बगीचे में दफनाया गया था शव

जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पलक कुमारी पिछले करीब 40 दिनों से लापता थी। उसके अचानक गायब होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि युवती कहीं चली गई है, जबकि कुछ लोगों को आशंका थी कि उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद यजुआर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान युवती के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर डुमरी गांव के एक आम के बगीचे में खुदाई कराई गई। इसके बाद जमीन में दफन युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव को बाहर निकालने में पुलिस को चार घंटे से अधिक समय लगा।

विज्ञापन

मां ने पुलिस को बताया- बेटी ने आत्महत्या की थी

पुलिस की पूछताछ में मृतका की मां उषा देवी ने बताया कि उनकी बेटी पलक कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके शव को घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित आम के बगीचे में दफना दिया था। हालांकि, पुलिस इस बयान के साथ-साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस को प्रेम प्रसंग के कारण युवती की हत्या किए जाने और शव को जमीन में दफनाने की आशंका है। इस मामले में युवती की मां, उसकी बड़ी बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण खुदाई में हुई परेशानी, चार घंटे से अधिक समय लगा

घटनास्थल पर बारिश के कारण पानी भर गया था। इस वजह से पुलिस को जमीन खोदकर शव निकालने में काफी परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद सड़ा-गला शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब 40 दिनों से लापता युवती का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

यजुआर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र ने बताया कि डुमरी गांव की एक युवती करीब 40 दिनों से लापता थी। उसके लापता होने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि युवती कहीं चली गई है, जबकि कुछ लोगों को आशंका थी कि उसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और युवती के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसके बाद जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया। बारिश के कारण घटनास्थल पर पानी भर जाने से शव निकालने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed