सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Railway Extension operating period three pairs of trains including Sampoorna Kranti clone summer special train

Railway: संपूर्ण क्रांति क्लोन सहित तीन जोड़ी ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, यहां से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Railway News: संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल सहित तीन जोड़ी ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। वहीं, वापी-दानापुर-वलसाड के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

Railway Extension operating period three pairs of trains including Sampoorna Kranti clone summer special train
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलाई जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है।

Trending Videos
  • गाड़ी सं. 02393 राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 30 जून, 2025 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर क्लोन स्पेशल अब एक जुलाई, 2025 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी।

  • गाड़ी सं. 01153 देवलाली-दानापुर मिक्सड अनारक्षित स्पेशल अब 18 अक्तूबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी।

  • गाड़ी सं. 01154 दानापुर-मनमाड मिक्सड स्पेशल अब 20 अक्तूबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी।

  • गाड़ी सं. 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल अब 31 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जायेगी।

  • गाड़ी सं. 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल अब एक अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी। 

यह भी पढ़ें: नल जल योजना सिर्फ योजना नहीं, राष्ट्रीय संकल्प, आगा NGO की कार्यशाला में बोले PHED के प्रधान सचिव

रद्द की गई 14009/10 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल तक पुनर्बहाल
रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गयी गाड़ी सं. 14009/14010 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर निम्नलिखित तिथियों को पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

  • गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस- 19, 21 एवं 23 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से खुलने वाली।

  • गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 20, 22 एवं 24 अप्रैल, 2025 को बापूधाम मोतीहारी से खुलने वाली। 

यह भी पढ़ें: चुनावी साल में SC-ST पर ज्यादा मेहरबान हुई नीतीश सरकार, कल्याणकारी योजनाओं का खुला पिटारा

वापी-दानापुर-वलसाड के मध्य समर स्पेशल ट्रेन
समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप रेल प्रसाशन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सोमवार सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार के ANMMCH में मरीज से पैसे मांगने का मामला, जांच कमेटी गठित

गाड़ी के हाल्ट 
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, अमलनेर, धरनगांव, पालधी, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं एनटीईएस ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed