सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar met Vijay Chaudhary at his residence Bihar MLC Election patna Bihar News JDU party NDA party

Bihar News : नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के घर, बंद कमरे में हुई गुप्त बैठक; सियासी सरगर्मी तेज

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 28 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar :  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक सूबे के डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

Nitish Kumar met Vijay Chaudhary at his residence Bihar MLC Election patna Bihar News JDU party NDA party
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर जून 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर राजधानी पटना में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक सूबे के डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस अचानक हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Teacher : जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, हर साल मिलेगी सरकारी नौकरी; शिक्षा मंत्री का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाक़ात में क्या हुई बातचीत? 
नीतीश कुमार और विजय चौधरी के इस गुप्त मुलाक़ात और बातचीत को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक पंडित इस मुलाकात को जदयू कोटे से विधान परिषद जाने वाले संभावित चेहरों के नामों पर अंतिम चर्चा बता रहे हैं। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार विजय चौधरी से मिलकर यह भी चर्चा किए हों कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे और समीकरणों को लेकर कौन-सी और कैसी रणनीति बनाना चाहिए। वहीं पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि इस मुलाकात में पार्टी के कुछ बेहद भरोसेमंद चेहरों और नए सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर नफा-नुकसान की समीक्षा की गई होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, पांच लापता; 14 सवार में ज्यादा महिलाएं

शाम को घर आइए और एक-एक बात बताइए...
अंदर बातचीत करने के बाद जब नीतीश कुमार बाहर निकले और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगे, तभी वह अचानक रुके। फिर उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी रुकने का इशारा किया। नीतीश कुमार को रुका देख उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भी तुरंत उनके पास पहुंच गए। इसके बाद दोनों नेता गाड़ी के पास ही खड़े होकर कुछ देर तक बातचीत करते रहे। फिर उन्होंने जाते-जाते विजय चौधरी से कहा कि आप शाम में मेरे घर आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं।

क्यों खास है यह मुलाकात?
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि विजय कुमार चौधरी को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और बड़ा संकटमोचक माना जाता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाने से पहले नीतीश कुमार ने उनके साथ अकेले में पूरी चुनावी रणनीति पर मंथन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed