पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Crime news goons looted 8 kg gold from IIFL and jewellery worth 2 lakh from a shop

Bihar Crime: गोल्ड लोन कंपनी से लूटा पांच करोड़ का सोना, ज्वेलरी शॉप से दो लाख के आभूषणों की लूट

Fri, 03 Jun 2022 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Jun 2022 09:14 PM IST
सार

पटना के गर्दनीबाग इलाके से बदमाशों ने एक गोल्ड लोन कंपनी से आठ किलो सोना तो आभूषणों की एक दुकान से दो लाख के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। शुक्रवार को राजधानी पटना में महज 100 मीटर की दूरी के अंदर थोड़ी-थोड़ी देर पर लूट की दो बड़ी घटनाएं हो गईं। यहां के गर्दनीबाग इलाके से बदमाशों ने एक गोल्ड लोन कंपनी से आठ किलो सोना तो आभूषणों की एक दुकान से दो लाख के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन


गोल्ड लोन कंपनी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार अपराधी थे। वहीं, आभूषण लूट में पांच अपराधी थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। इस सोने की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस कॉलोनी के पास दोपहर बाद करीब तीन बजे के आस-पास अपराधी हथियारों के दम पर आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से आठ किलो सोना लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे पहले ही हुई थी ज्वेलरी शॉप में लूट
इस घटना से लगभग डेढ़ घंटे पहले ही इलाके में लूट की एक और वारदात हुई थी। इसमें बदमाशों ने गोल्ड लोन कंपनी से केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाया था। यहां पांच अपराधी महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप में घुसे और बंदूक के दम पर करीब दो लाख रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए।

पुलिस अपराधियों की तलाश करने की कोशिश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed