{"_id":"6a4cef1278b5f3144f0b6d35","slug":"bihar-cm-samrat-choudhary-zero-tolerance-crime-forbesganj-airport-araria-medical-college-announcement-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फारबिसगंज में एअरपोर्ट और अररिया में मेडिकल कॉलेज जल्द, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फारबिसगंज में एअरपोर्ट और अररिया में मेडिकल कॉलेज जल्द, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
सार
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। उन्होंने फारबिसगंज एअरपोर्ट, अररिया मेडिकल कॉलेज, निजी वाहनों को स्टेट हाईवे टोल से राहत, सहयोग शिविर की समीक्षा और कई विकास योजनाओं को लेकर बड़े ऐलान किए।
विज्ञापन
अररिया के सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेते हुए कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है, ताकि हर नागरिक को समय पर न्याय मिल सके।
4.53 लाख से अधिक आवेदनों में 4.25 लाख का निपटारा
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 4,53,062 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 4,25,660 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। अररिया जिले में प्राप्त 7,130 आवेदनों में से 6,845 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 285 आवेदन लंबित हैं। हरिपुर पंचायत में प्राप्त 259 आवेदनों में से 245 का निष्पादन किया जा चुका है और 14 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों में जवाबदेही तय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में स्वयं उन मामलों की समीक्षा करेंगे, जिनका समाधान सहयोग शिविर में नहीं हो पाया है या जिनमें आवेदक को आदेश पर आपत्ति है।
निजी वाहनों को राहत, सिर्फ कॉमर्शियल गाड़ियों पर टोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) वाहनों को ही टोल टैक्स देना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है तथा सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वाले परिवारों को सरकार सीधे बैंक खाते में राशि देगी।
विज्ञापन
अररिया में मेडिकल कॉलेज, फारबिसगंज में एअरपोर्ट का एलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। वहीं फारबिसगंज एअरपोर्ट के लिए भी भूमि उपलब्ध करा दी गई है तथा अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास होगा। इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी फोरलेन, कोसी-मेची लिंक परियोजना, बैरगाछी-सिकटी सड़क, टैक्सगंज-सुकेला बाईपास और सुभाष चौक आरओबी जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
अपराध और घुसपैठ पर सरकार की सख्त नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 735 किलोमीटर सीमा पर 194 बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और सीमाई सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
यह भी पढ़ें: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
शिक्षा, महिलाओं और किसानों के लिए कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक राज्य के शेष 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे और ग्रामीण हाई स्कूलों में भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.81 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है तथा जिन लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें इसी महीने भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए।