फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Major Security Revamp Special Armed Police to Guard 11 Key Religious and Historical Sites

Bihar: 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब 'विशेष सशस्त्र पुलिस' संभालेगी कमान

Wed, 29 Jul 2026 12:56 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 29 Jul 2026 12:56 PM IST
सार

बिहार सरकार ने राज्य के 11 प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को सौंप दी है। इस सूची में सारण जिले का विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर भी शामिल है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

विज्ञापन
Bihar Major Security Revamp Special Armed Police to Guard 11 Key Religious and Historical Sites
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : CM Samrat Chaudhary Facebook

विस्तार

बिहार सरकार ने राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम, 2021 के तहत राज्य के 11 महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (Bihar Special Armed Police) को सौंपी गई है। इस सूची में गंगा और गंडक नदी के संगम तट पर स्थित सारण जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर को भी प्रमुख स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, इन सभी अधिसूचित स्थलों पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हवलदार पद से नीचे नहीं होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्हें ड्यूटी के दौरान अधिनियम की धारा 7, 8 और 9 के तहत प्रदत्त विशेष अधिकारों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है। सरकार का उद्देश्य इन ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
गृह विभाग द्वारा जारी सूची में सीतामढ़ी का पुनौराधाम मंदिर एवं बगही धाम, वैशाली स्थित बुद्ध अवशेष स्तूप, सारण का हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर), गया का विष्णुपद मंदिर, पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, पटना का महावीर मंदिर, राजगीर का विश्व शांति स्तूप, नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर, भागलपुर स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष तथा सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा शामिल हैं। गृह विभाग की ओर से जारी यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


सोनपुर और हरिहर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं
विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। हर वर्ष सोनपुर मेला और हरिहर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को सौंपे जाने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट

सरकार के इस निर्णय को राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से इन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा का वातावरण मिलेगा। साथ ही असामाजिक तत्वों और संभावित सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed