Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बदलाव: बिहार में कुर्सियां पीएम के दौरे से पहले बदलेंगी? सरकार और जदयू में बदलावों की चर्चा का तर्क समझें
Bihar News : निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे, संजय झा केंद्रीय मंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, ललन सिंह किनारे लगेंगे, विजय कुमार चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, बिजेंद्र प्रसाद यादव रिटायर होंगे- इतनी चर्चाएं हैं। कितनी पक्की, कितनी कच्ची? और पढ़ेंबिहार: मुजफ्फरपुर नगर निगम का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज, 47 गांवों की 16 पंचायतें होंगी शामिल
मुजफ्फरपुर नगर निगम के विस्तार का प्रस्ताव तैयार है। इसके तहत 47 गांवों की 16 पंचायतें शामिल होंगी। नगर निगम का क्षेत्रफल 32 से बढ़कर 53 वर्ग किलोमीटर और आबादी पांच लाख से अधिक होने की संभावना है।
और पढ़ें
बिहार: पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाएं, रखरखाव की जिम्मेदारी संवेदकों को दें: सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायत सरकार भवनों का निर्माण तेज करने, उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संवेदकों को देने और सोलराइजेशन एस्टीमेट में शामिल करने का निर्देश दिया। जलमीनारों पर 5 की जगह 20 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
और पढ़ेंबिहार: प्रेम-प्रसंग के विवाद ने लिया हिंसक रूप, बंधक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला
पूर्णिया के भटोत्तर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बंधक बना लिया गया। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने युवक को मुक्त कराकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
और पढ़ेंबिहार: सारण के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच, राज्यपाल ने बनियापुर में खेल सम्मान भवन का किया उद्घाटन
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सारण के बनियापुर में सेल की सीएसआर पहल से निर्मित खेल सम्मान भवन का लोकार्पण किया। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और खेल सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में यहां राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी होंगी।
और पढ़ें
बिहार: अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे; फूलों की बारिश कर हुआ स्वागत
बक्सर पहुंचे पूर्व विधायक अनंत सिंह का समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया। गोलंबर पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बेटी की शादी का निमंत्रण दिया।
और पढ़ेंदिवाली 2026: धनतेरस मुहूर्त शुरू हाेते ही पटना के शोरूम से निकलने लगीं गाड़ियां; आज कितना कारोबार होगा?
आज धनतेरस को लेकर पटना के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घर से सामान, आभूषण और गाड़ियों की खरीदारी के लिए लगभग हर दुकान में आज जगह कम पड़ रहे हैं। सोना महंगा होने के बावजूद आज डिमांड में है। चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हो रही है। आइये जानते हैं पटना के बाजार में क्या चल रहा है? और पढ़ेंबिहार: असम से सीवान जा रहे असलम शेख मुजफ्फरपुर पहुंचते ही लापता, फोन बंद होने से पहले 23 मिनट तक हुई थी बात
असम के धुबरी जिले से बिहार के सीवान जा रहे 40 वर्षीय असलम शेख 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद लापता हो गए। मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
और पढ़ेंबिहार: निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के कई ठिकानों पर छापे
बिहार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर के नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। पटना, मुजफ्फरपुर और सहरसा स्थित उनके ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच में अब तक छह अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।और पढ़ें