फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-sunbeam-school-hostel-missing-student-body-found-panchane-river

बिहार: नालंदा में हॉस्टल से लापता 15 वर्षीय छात्र का शव नदी में मिला, परिजनों ने स्कूल पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 24 Oct 2026 03:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल से लापता आठवीं कक्षा के छात्र का शव शनिवार को पंचाने नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। 

विज्ञापन
bihar-nalanda-sunbeam-school-hostel-missing-student-body-found-panchane-river
तलाशी अभियान में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में स्कूल हॉस्टल से छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद शनिवार को उसका शव पंचाने नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुढ़रा गांव निवासी आलोक राज के 15 वर्षीय बेटे आनंद कुमार के रूप में हुई है। छात्र सनबीम सेंट्रल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोसुक के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


हॉस्टल छोड़कर घर भी नहीं पहुंचे थे परिजन, आ गया फोन
आनंद कुमार दुर्गा पूजा की छुट्टियां बिताने के बाद शुक्रवार को हॉस्टल लौटा था। परिजन उसे स्कूल छोड़कर घर भी नहीं पहुंचे थे कि स्कूल प्रशासन की ओर से फोन आया। परिजनों के मुताबिक, पहले उन्हें छात्र के हॉस्टल से भाग जाने और बाद में पंचाने नदी में डूबने की सूचना दी गई। अलग-अलग तरह की सूचना मिलने से परिवार परेशान हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही परिजनों और ग्रामीणों ने छात्र की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई और सड़क जाम कर दिया था। प्रशासन ने देर रात करीब 11 बजे समझाइश देकर जाम हटवाया था। शनिवार को छात्र का शव मिलने के बाद लोगों का आक्रोश फिर भड़क उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान
शनिवार सुबह पंचाने नदी में दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसमें एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र का शव पानी से बाहर निकाला गया।
शव बरामद करने के अभियान में स्थानीय गोताखोर पन्ना लाल केवट, दिनेश केवट, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, कमलेश केवट, रोहित कुमार, प्रदीप केवट, गोविंद केवट, पुटुस केवट, बाल्मीकि साव और अंजय पासवान शामिल रहे।

पिता ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
छात्र के पिता आलोक राज ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों पर बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने और शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, स्कूल की ओर से पहले बेटे के भागने की सूचना दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल पहुंचे तो संबंधित शिक्षक और कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे।

आलोक राज ने शिक्षक धीरज, रविंदर, कौशल, मदन प्रसाद और रविंदर के भतीजे समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले में न्याय की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। छात्र की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

शव मिलने के बाद मुख्य मार्ग जाम
शनिवार को शव बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कोसुक के पास बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर शव रखकर आवागमन रोक दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद दीपनगर थाना पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने में जुटी रही।


यह भी पढ़ें: हॉस्टल छोड़ने के दो घंटे बाद छात्र लापता: नदी किनारे मिले कपड़े, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

तनाव को देखते हुए स्कूल परिसर और घटनास्थल पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल के उन कर्मचारियों की तलाश की जा रही है, जिनके फरार होने का दावा परिजनों ने किया है। फिलहाल छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed