सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar police constable involved smack trade from UP to Bihar two arrested with Rs 25 crore smack patna bihar

Bihar : बिहार पुलिस का सिपाही UP से बिहार तक करता था कारोबार, 25 करोड़ के स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 28 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : नए पदस्थापन के लिए निकले एक सिपाही की तलाश बिहार पुलिस कर ही रही थी। इसी बीच स्मैक बेचने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद विभाग को अपने सिपाही के बारे में जो जानकारी मिली उसे सुनकर पुलिस महकमा भी दंग रह गया।

Bihar police constable involved smack trade from UP to Bihar two arrested with Rs 25 crore smack patna bihar
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना पुलिस अपने विभाग के एक सिपाही की तलाश कई महीनो से कर रही है। फिलहाल आरोपी सिपाही फरार है। पटना एसएसपी का कहना है कि वह अपने वेतन से कई गुना ज्यादा अपने सूखा नशा के व्यवसाय से कमाता है। फिलहाल पुलिस ने उसके दो लोगों को 21.181 किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें 1.600 बना हुआ और 19.500 किलो बिना बना हुआ स्मैक था।
Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मांझी से जोड़कर जिस नेता का वीडियो हथियार के साथ राजद ने वायरल किया, अब वह तेजस्वी यादव पर करेंगे FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर नहीं आने के लिए की जा रही थी तलाश 
इस संबंध में पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद किए गए स्मैक की बाजार में क़ीमत लगभग 25 करोड़ है। उन्होंने बताया कि स्मैक के इस कारोबार का असली खिलाड़ी ऋषिकेश नाम का सिपाही है। ऋषिकेश जुलाई महीने में गया से विरमित होकर भागलपुर पुलिस लाइन में पद भार ग्रहण करना था, लेकिन वह भागलपुर नहीं पहुंचा। पुलिस ऋषिकेश को तब से ही खोज कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

आलमगंज से करता था सूखे नशे का व्यवसाय 
इस बीच 27 मार्च को पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित ईस्ट ऑफ गॉधी सेतु होप रॉयल ग्रीन अपार्टमेंन्ट सोसाइटी एसोशिएशन के कमरा न0-401 में कुछ तस्कर नशीला पदार्थ की एक बड़ी खेप करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आलमगंज पुलिस के साथ छापामारी करने पहुंच गई। पुलिसबल को देख कर वहाँ उपस्थित दो युवक भागने लगे, जिसे पुलिस ने खडेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन दोनों ने अपनी पहचान समस्तीपुर निवासी  भोला पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार और जहानाबाद निवासी राजकिशोर प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप मे कराई। फिर पुलिस ने दोनों के कमरों की तलाशी ली, जिसमें  1.681 किलोग्राम तैयार किया गया स्मैक, 02 लाख 15 हजार रूपये नगद, 07 मोबाईल और अपार्टमेंट के बाहर एक टेम्पू बरामद किया।
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha News: नीतीश कुमार, नितिन नवीन कब लेंगे राज्यसभा में शपथ? उच्च सदन में समारोह की तैयारी शुरू

खेमनीचक में करता था स्मैक का पैकिंग 
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार के निशानदेही पर रामकृष्णानगर थानान्तर्गत खेमनी चक स्थित हिमाशु प्रभाकर के किराये के मकान से एक प्लास्टिक के झोला में स्मैक का "कट" जिसका कुल वजन 16 किलोग्राम (पत्थर एवं पाउडर सहित) और "पावर" जिसका कुल वजन 3.500 किलाग्राम था, और तीन छोटा डिजिटल इलेक्ट्रीक तराजू बरामद किया। साथ ही पिस्टल, कट्टा, मैगजीन और कारतूस भी जब्त किया।

आरोपी सिपाही के नाम पर 17 लाख का चेक भी बरामद 
 पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि  17 लाख का चेक भी बरामद हुआ है, जो ऋषिकेश के नाम से था। फिलहाल फरार कांस्टेबल ऋषिकेश की तलाश पुलिस कर रही है। पटना पुलिस का कहना है कि इसमें ऋषिकेश के अलावे भी कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी पुलिस सघनता से खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed