सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police encounter notorious criminal Sonu Yadav who killed nephew of BJP leader in Siwan

Bihar News: एक और अपराधी को पुलिस ने मार गिराया; हत्या के आरोपी का सीवान में एनकाउंटर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police: भागलपुर के बाद अब सीवान में अपराधी को बिहार पुलिस ने मार गिराया है। पांच दिनों के अंदर यह दूसरा 'फुल एनकाउंटर' है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा था कि अपराधियों पर माला चढ़ाने का समय आ गया है।

Bihar Police encounter notorious criminal Sonu Yadav who killed nephew of BJP leader in Siwan
एनकाउंटर में ढे़र बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू कुमार यादव ढेर हो गया।

Trending Videos

कौन था एनकाउंटर में ढेर हुआ शूटर?
मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था। पुलिस के अनुसार, सोनू ही इस गोलीकांड का मुख्य शूटर था। आरोप है कि उसी ने बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भगीने हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। इस हमले में मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी!  
एसपी पूरन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बड़हरिया की ओर जा रहा है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लकड़ी गांव के पास घेराबंदी की, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

 अस्पताल पहुंचते ही सामने आई सच्चाई
पुलिस उसे तत्काल सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल पीएमसीएच पटना में भर्ती है। वहीं दूसरे आरोपी सुनील यादव को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ पकड़ा गया था।


ये भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

अब बाकी आरोपियों पर शिकंजा! 
एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में पुलिस की गश्ती और सख्ती बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे कई सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed