फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics RCP Singh will form new party on birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

Bihar Politics: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई पार्टी बनाएंगे RCP सिंह, भाजपा से कोई नाराजगी नहीं

Thu, 24 Oct 2024 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 04:13 PM IST
सार

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता RCP सिंह भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वे नई पार्टी का गठन करेंगे। फिलहाल, पार्टी का नाम क्या होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की है।

विज्ञापन
Bihar Politics RCP Singh will form new party on birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
बीजेपी नेता RCP सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी नेता आरसीपी सिंह भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। आगामी 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वे नई पार्टी का गठन करेंगे। फिलहाल, पार्टी का नाम क्या होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की है। 31 अक्तूबर को राजधानी पटना के होटल चाणक्य में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि, अब तक आरसीपी सिंह भाजपा के ही सदस्य हैं। 

विज्ञापन


टाइगर अभी जिंदा है वाला पोस्टर लगाया
दरअसल, हाल में ही जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के समर्थन में एक पोस्टर लगाया गया था। इस पर लिखा है कि टाइगर अभी जिंदा है। टाइगर रिटर्न्स.’पोस्टर शंकर पटेल और अमर सिन्हा ने लगवाया है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आरसीपी सिंह के समर्थकों का कहना है कि भाजपा में हमारे दिग्गज नेता को अब तक कोई पद नहीं दिया गया। लोकसभा चुनाव में भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। ऐसे में स्पष्ट है कि भाजपा सीएम नीतीश कुमार के दबाव में आकर हमारे नेता के साथ ऐसा कर रही है। इसलिए अब वह फिर से वापस आ रहे हैं। बिहार के विकास के लिए वह अपना राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed