Bankipur Election: बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी विवाद के बाद अब डिग्री विवाद शुरू हो गया। पहले भाजपा ने जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की डिग्री पर सवाल उठाया। अब राजद ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के डिग्री पर सवाल उठा दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के चुनावी हलफनामे को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने उनके शपथ पत्र में दर्ज शैक्षणिक जानकारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उसमें शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। विपक्ष ने मामले की जांच कराने के साथ जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है। राजद विधायक रणविजय साहू का कहना है कि नीरज सिन्हा के हलफनामे में मैट्रिक और स्नातक की जानकारी दर्ज है, लेकिन इंटरमीडिएट की शैक्षणिक जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया। उनके मुताबिक, यदि कोई उम्मीदवार स्नातक की डिग्री का दावा करता है तो उससे पहले की शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण भी सार्वजनिक दस्तावेज में होना चाहिए।
राजद ने दावा किया है कि यदि आवश्यक हुआ तो इस मामले को अदालत में भी उठाया जाएगा। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है और निर्वाचन अधिकारी पहले ही नीरज सिन्हा के नामांकन को वैध घोषित कर चुके हैं। ऐसे में फिलहाल उनके चुनाव लड़ने पर किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा नहीं है।
उधर, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नामांकन पत्रों की विधिवत जांच के बाद उन्हें स्वीकार किया गया है। ऐसे में राजद के आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है और चुनाव के दौरान अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।
मैट्रिक और स्नातक कहां से पास किया?
नीरज कुमार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में बताया है कि उन्होंने 2012 में हाई स्कूल गोना से मैट्रिक (बिहार बोर्ड) उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 2024 में मगध महाविद्यालय, सकुराबाद, जहानाबाद से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल की। हलफनामे में उन्होंने यह भी घोषित किया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
Bihar News: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, पटना से विशेष विमान से रवाना हुए
नीरज ने अपने हलफनामे में कितनी संपत्ति बताई
हलफनामे में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने अपने पास 12 लाख 28 हजार 554 रुपये की चल संपत्ति और आठ लाख रुपये की अचल संपत्ति बताई है। उनके ऊपर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का कोई कर्ज नहीं है। नकद के रूप में उनके पास 70 हजार रुपये हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मीठापुर शाखा में 8 लाख 99 हजार रुपये तथा यूको बैंक में 25 हजार रुपये जमा हैं। नीरज कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.71 लाख रुपये, 2025-26 में 4.97 लाख रुपये तथा 2024-25 में 4.89 लाख रुपये की आय घोषित की है। वर्ष 2023-24 और 2022-23 के लिए उन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं होने की जानकारी दी है। हलफनामे के अनुसार नीरज कुमार के पास 1 लाख 32 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन, 4 ग्राम सोने की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी है। अचल संपत्ति के रूप में उनके नाम 10 डिसमिल कृषि भूमि दर्ज है। इन्हीं संपत्तियों को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति 20.28 लाख रुपये आंकी गई है।