फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two killed after coming into contact with a live wire laid to protect crops from wild animals.

बिहार: जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाया था नंगा तार, करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Thu, 01 Oct 2026 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Oct 2026 03:31 PM IST
सार

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कोरा गांव में बुधवार शाम खेत में बिछे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान हुई है। भाकपा माले ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

 

विज्ञापन
Bihar: Two killed after coming into contact with a live wire laid to protect crops from wild animals.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की रामपुर फरीदपुर पंचायत अंतर्गत कोरा गांव में बुधवार शाम खेत में बिछे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोरा गांव में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के आसपास कथित तौर पर नंगा बिजली का तार बिछाया गया था। बुधवार शाम इसी रास्ते से गुजरने के दौरान दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों में एक की पहचान चिंटु कुमार (19), पिता दीना मोची के रूप में हुई है। वह स्थानीय मजदूर था। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि वह बाहरी मजदूर था और ग्रीन सिटी में काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बुधवार शाम मजदूरों की तलाश में इलाके में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद ही घटना के कारणों और खेत में बिजली का तार बिछाए जाने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पढे़ं:  48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन


भाकपा माले ने की मुआवजे की मांग
घटना पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाकपा माले मृतक परिवारों के साथ खड़ी है।

गुरुदेव दास ने सरकार से दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने खेत में नंगा बिजली का तार बिछाने के मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, खेतों में इस तरह नंगे बिजली के तार बिछाए जाने को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed