फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC TRE 4 News: BPSC has increased the number of vacancies; posts increased across several subjects.

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026: बीपीएससी TRE 4 में 832 पद बढ़ाए, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूल में कितनी सीटें बढ़ीं

Tue, 29 Sep 2026 03:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

कई विषयों में पदों बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से मिली अधियाचना के बाद अब बीपीएससी आज कई विषयों ने पदों की संख्या बढ़ा दी है। यानी अब शिक्षक के कुल 33220 पदों पर नियुक्ति होगी। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
BPSC TRE 4 News: BPSC has increased the number of vacancies; posts increased across several subjects.
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के विज्ञापन संख्या 15/2026 में संशोधन करते हुए 832 नए पद जोड़ दिए हैं। बीपीएससी के अनुसार, अब विद्यालय अध्यापक के कुल 33,220 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले 32,388 पद थे। संशोधित पूरक अधियाचना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में 493 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 पद जोड़े गए हैं। इस तरह कुल 832 पद बढ़े हैं। माध्यमिक स्तर पर कक्षा 9 से 10 तक के विद्यालय अध्यापक व विशेष विद्यालय अध्यापक के पद शामिल हैं, जबकि उच्च माध्यमिक स्तर पर कक्षा 11 से 12 तक के अध्यापक पद हैं।
विज्ञापन


जानिए किन विषयों में बढ़े पद?
बीपीएससी के अनुसार, संशोधित अधियाचना में माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, ललितकला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी, फारसी और संगीत विषयों के पद शामिल किए गए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों के पद जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता के अंक भी स्पष्ट
बीपीएससी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के उत्तीर्णांक को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। सूचना के मुताबिक CTET अभ्यर्थियों के लिए BTET 2017 के प्रावधान लागू होंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। STET पेपर-I और पेपर-II उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में निर्धारित उत्तीर्णांक मान्य होगा। राज्य के बाहर के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के समान न्यूनतम अंक लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, अब मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन

जिलावार और विषयवार विवरण वेबसाइट पर
बिहार लोक सेवा आयोग ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय, विशेष विद्यालय अध्यापक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक पदों की जिलावार, विषयवार और कोटिवार रिक्तियों का पूरा विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पूर्व में 22 सितंबर को जारी विज्ञापन संख्या 15/2026 को इन संशोधनों की सीमा तक संशोधित माना जाएगा, जबकि बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।


आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर 2026 है। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और शुल्क भुगतान दोनों निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग शिक्षण स्तर के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग है। आयु की गणना के लिए कटऑफ तारीख 1 जनवरी 2026 है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी निर्धारित योग्यता पूरी करना जरूरी है।

प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक
  • प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है।
  • प्राथमिक शिक्षक के लिए उम्मीदवार के पास कक्षा 12 की योग्यता के साथ डीएड, जेबीटी या बीएलएड और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर-1 होना चाहिए।
  • मध्य विद्यालय शिक्षक के लिए स्नातक के साथ बीएड या बीएलएड और सीटीईटी/बीटीईटी पेपर-2 की योग्यता जरूरी है।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक
  • माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है।
  • माध्यमिक शिक्षक पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ बीएड या बीएलएड और एसटीईटी पेपर-1 जरूरी है।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड या बीएलएड और एसटीईटी पेपर-2 की योग्यता चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed