{"_id":"6a70327bc366111161057783","slug":"nagar-nikay-eo-strike-after-rohtas-dehri-eo-vimal-kumar-murder-case-aurangabad-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4570969-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल; EO की हत्या के बाद अब तक क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल; EO की हत्या के बाद अब तक क्या हुआ?
Mon, 03 Aug 2026 06:27 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:27 PM IST
सार
Bihar News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। जहां मृतक की पत्नी ने स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस चालक की गिरफ्तारी और बरामद साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
EO हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की बीते शनिवार की रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के समीप लोहे की रोड से पीट-पीटकर हत्या मामले ने बिहार की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। एक तरफ ईओ की पत्नी स्थानीय विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव विधायक सोनू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की मांग कर रहे हैं। दरअसल इस हृदय विदारक घटना ने न सिर्फ सूबे में अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि विपक्ष पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।
एसपी औरंगाबाद की अगुवाई में करेगी SIT जांच
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी करेगी। टीम में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और डीआईयू सेल के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जांच टीम स्थानीय पुलिस, डीआईयू, एफएसएल और तकनीकी शाखाओं के समन्वय से भौतिक, वैज्ञानिक, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण करेगी।
हथियार बरामद, चालक के शर्ट पर मिले खून के धब्बे
अबतक के अनुसंधान में औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार चालक मिथिलेश कुमार की निशानदेही पर बारुण पटना नहर से लोहे की राॅड को बरामद कर लिया है। पुलिस को आरोपी मिथिलेश की शर्ट पर खून के निशान मिले हैं और एफएसएल की मदद से अन्य साक्ष्यों को भी इकट्ठा कर आगे की विस्तृत जांच चल रही है। पुलिस आरोपी के कॉल डिटेल्स एवं ईओ के साथ उसके संबंधों के बारे में भी कई लोगों से पूछताछ कर रही है। आईजी विकास वैभव के अनुसार आरोपी ने काम के अत्यधिक दबाव एवं विवाद में आकर हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विधायक पर आरोप, लेकिन एफआईआर में नाम नहीं
इधर ईओ विमल कुमार की हत्या के बाद पत्नी बबीता कुमारी ने लोजपा (आर) के स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर 50 लाख रुपए की मांग एवं हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पत्नी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में विधायक सोनू सिंह का कहीं भी जिक्र नहीं है और उक्त विधायक ने भी इन आरोपों को राजनीतिक उकसावे का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया है।
हड़ताल पर जाएगा संघ, विपक्ष ने नामजद प्राथमिकी की उठाई मांग
घटना को लेकर विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारीयों ने रविवार को पटना की सड़कों पर उतरकर शव के साथ प्रदर्शन किया। इसके अलावा नगर सेवा संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया है। संघ ने सरकार से नगर निकायों के पदाधिकारीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित पत्नी के आरोपों को ध्यान में रखते हुए लोजपा नेता सोनू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की मांग उठाई है।
पुश्तैनी जमीन पर सपनों का आशियाना
दिवंगत ईओ विमल कुमार मूल रूप से गयाजी जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे। पारिवारिक बंटवारे के बाद पुश्तैनी जमीन में मिली अपने हिस्से की जमीन पर वे घर भी बना रहे थे, लेकिन विमल कुमार की मौत के बाद अब वहां मातम पसरा हुआ है। पुत्र की नृशंस हत्या के बाद पिता युगल किशोर प्रसाद भी गहरे सदमे में हैं, जबकि पश्चिम चंपारण जिले के आदापुर स्थित उनके ससुराल में भी मातम छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधायक; वोकल और साइलेंट- दोनों तरह के वोट से जीते
पत्नी और दो छोटे बच्चों का छूट गया सहारा
विमल कुमार की असामयिक मौत के बाद परिवार में पत्नी बबीता कुमारी के साथ सात वर्षीय पुत्री वैभवी विमल एवं पांच वर्षीय पुत्र विवान विमल हैं। विमल कुमार के पिता युगल किशोर प्रसाद शेरघाटी में रहते हैं, जबकि इनके दो भाई रांची में निवास करते हैं। विमल कुमार की मौत से पत्नी और दो बच्चों का सहारा छूट चुका है तथा सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत विमल कुमार का परिवार फिलहाल पटना के गोला रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहता है।