सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Truck driver found hanging in Nalanda

Bihar: नालंदा में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; आत्महत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

फिलहाल घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। मृतक ने दो शादियां की थी, पहली पत्नी से दो बच्चे और दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। नेपाली प्रसाद ट्रक चलाने का काम करते थे।

Nalanda news Truck driver found hanging in Nalanda
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

: जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खिरभुजना गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु महतो के 47 वर्षीय पुत्र नेपाली प्रसाद के रूप में की गई है। नेपाली प्रसाद पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अयोध्या नगर मोहल्ले में अजीत प्रसाद के मकान में किराये पर रह रहे थे।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह वे स्नान-ध्यान कर भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने और दरवाजा खुलवाने की कोशिश के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर नेपाली प्रसाद को फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारकर तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गोह-नबीनगर विधानसभा चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट में चुनौती, वेयर हाउस में ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षित

सूचना मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपनगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि नेपाली प्रसाद ट्रक चालक थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे और दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। फिलहाल परिजन घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed