{"_id":"6a5f8c164d52f0a561028dbd","slug":"patna-congress-protest-rahul-gandhi-detention-lok-bhavan-rajesh-ram-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राहुल गांधी की डिटेंशन पर पटना में कांग्रेस का हंगामा! लोकभवन के बाहर धरना; सरकार के खिलाफ लगाए गए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राहुल गांधी की डिटेंशन पर पटना में कांग्रेस का हंगामा! लोकभवन के बाहर धरना; सरकार के खिलाफ लगाए गए नारे
Tue, 21 Jul 2026 08:41 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:41 PM IST
सार
Bihar News: दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पटना के लोकभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी की रिहाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा डिटेन में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी स्थित लोकभवन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
धरने का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी की रिहाई की मांग उठाई। इस दौरान लोकभवन के बाहर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
दिल्ली में हिरासत के विरोध में उतरे कार्यकर्ता
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च और विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में बिहार कांग्रेस ने पटना में प्रदर्शन आयोजित किया।
विज्ञापन
'विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश'
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। उनका आरोप है कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की।
लोकभवन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रदर्शन को देखते हुए लोकभवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।