फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigation after suspicious death of health worker at private hospital bihar news

बिहार: अस्पताल के गेट पर दो घंटे तक तड़पते रहे स्वास्थ्यकर्मी! संदिग्ध मौत के बाद सीसीटीवी फुटेज से उठे सवाल

Wed, 21 Oct 2026 07:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

सासाराम के गौरक्षणी स्थित एक निजी अस्पताल में बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी करन बिंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक स्वास्थ कर्मी था।

विज्ञापन
rohtas police investigation after suspicious death of health worker at private hospital bihar news
रोते-बिलखते परिजन।

विस्तार

सासाराम जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी सुदर्शन बैठा के लगभग 25 वर्षीय पुत्र करन बिंद के रूप में हुई है। वह अविवाहित थे। घटना के बाद परिजनों ने साजिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करन बिंद जिस अस्पताल में ड्यूटी करते थे, उसी अस्पताल में बीती रात करीब तीन बजे तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिजनों ने उठाए सवाल
स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद बुधवार सुबह करीब नौ बजे अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहले सीसीटीवी फुटेज देखा और फिर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में करन अस्पताल के गेट पर तड़पते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद अस्पताल का दरवाजा खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए राजी
घटना के बाद परिजन मृतक के शव को लेकर अपने गांव चले गए। हालांकि, पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर वह सीधे मृतक के गांव पहुंची और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते रहे, लेकिन पुलिस के समझाने और मामले की गंभीरता को देखते हुए वे इसके लिए राजी हो गए।



ये भी पढ़ें- बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने, प्रेम प्रसंग और साजिश समेत विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed