{"_id":"6960cc3f75d8a72fb20d3736","slug":"the-hearing-of-the-dowry-case-became-the-cause-of-the-violence-patna-news-c-1-1-noi1443-3822740-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Ara Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान गवाही को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आरा सिविल कोर्ट परिसर में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले की सुनवाई उस समय हिंसक हो गई, जब गवाही के दौरान हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट में घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इंदु देवी अपनी पुत्री से जुड़े मामले में गवाही के लिए कोर्ट पहुंची थीं।
Trending Videos
शादी के बाद दहेज को लेकर विवाद
परिजनों ने बताया कि इंदु देवी की पुत्री ममता देवी की शादी 10 फरवरी 2018 को बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो लगातार उत्पीड़न का कारण बना और अंततः मामला न्यायालय तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरा सिविल कोर्ट में इसी दहेज मामले की गवाही चल रही थी। इसी दौरान गवाही को लेकर हुए विवाद में लड़के पक्ष के लोगों ने कोर्ट परिसर में ही ममता देवी की मां इंदु देवी के साथ मारपीट कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।