बिहार: न पासपोर्ट था, न वीजा फिर इस जिले में क्या कर रहे थे म्यांमार के चार नागरिक? अवैध घुसपैठ का बढ़ा शक!
कटिहार रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से म्यांमार के चार नागरिकों को पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। चारों के पास भारत में प्रवेश और रहने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से म्यांमार के चार नागरिकों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ट्रेन नंबर 12505 में कामाख्या से आनंद विहार की यात्रा कर रहे चारों लोगों को कटिहार रेल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पूछताछ के दौरान इनके पास भारत में प्रवेश और रहने से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। न पासपोर्ट था, न वीजा और न ही भारत में रहने की कोई वैध अनुमति मिली।
बांग्लादेशी करेंसी भी बरामद हुई
कटिहार रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि चारों के पास जनरल रेलवे टिकट मिले हैं। इनके पास भारतीय और बांग्लादेशी करेंसी भी बरामद हुई है। पूछताछ में सभी ने कामाख्या से जम्मू जाने की बात बताई। मामले में मोहम्मद नूर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन तीनों की उम्र और पहचान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पूछताछ में एक और व्यक्ति के इस पूरे मामले से जुड़े होने और फिलहाल फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरार व्यक्ति की भूमिका क्या थी और चारों को जम्मू ले जाने के पीछे क्या मकसद था।
मामला अवैध घुसपैठ से जुड़ा होने की आशंका
कटिहार रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला अवैध घुसपैठ से जुड़ा होने की आशंका है। पुलिस जांच का दायरा अब सिर्फ चारों की पहचान और यात्रा तक सीमित नहीं है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे भारत में कब और किस रास्ते से दाखिल हुए, किन जगहों पर रहे और यहां उनकी गतिविधियां क्या थीं।
ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: कर्नाटक में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौत
तीन नाबालिग लड़कियों की मौजूदगी ने जांच को और गंभीर बना दिया है। पुलिस उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों, संभावित संपर्कों और जम्मू जाने के उद्देश्य की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल कटिहार रेल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि चारों भारत में किस रास्ते से पहुंचे और उनके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में म्यांमार के चार नागरिक डिटेन, अवैध घुसपैठ का बढ़ा शक।

म्यांमार के चार नागरिक डिटेन।