सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Araria Highway Horror Four Killed Including Mother-Son Duo and Seven Injured in Head-On Collision on NH-57

Accident News: दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, मां बेटे समेत चार की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: अररिया-पूर्णिया मार्ग (NH-57) पर कुसियारगांव पार्क के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही ब्रेजा कार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।

Araria Highway Horror Four Killed Including Mother-Son Duo and Seven Injured in Head-On Collision on NH-57
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अररिया-पूर्णिया मार्ग (NH-57) पर कुसियारगांव पार्क के समीप बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।



साइकिल सवार को बचाने में हुआ बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अररिया की ओर से आ रही थी, जिसकी गति 100 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। इसी दौरान कुसियारगांव पार्क के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। स्कॉर्पियो चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराया और फिर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही मारुति ब्रेजा कार से सीधे टकरा गया। इस दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार, अररिया जिले के गैयारी गांव निवासी मोहम्मद कोनेन (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राद्ध कर्म में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के बिशनपुर गांव के रहने वाले थे और मधेपुरा के रामनगर में अपने एक रिश्तेदार (मामा) के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पूर्णिया के बिशनपुर निवासी मयानंद झा (60 वर्ष), शांति देवी (60 वर्ष) और उनके पुत्र गौतम कुमार ठाकुर (49 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका शांति देवी और मयानंद झा आपस में भैंसुर-भावज थे।
विज्ञापन


चार मौतें, सात घायल; अस्पताल में जिंदगी की जंग
इस भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो और ब्रेजा में सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में बिशनपुर के जवाहर झा (60 वर्ष), लक्ष्मी ठाकुर (43 वर्ष) और मधुलता देवी (55 वर्ष) सहित ब्रेजा कार में सवार लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स से भरा कंटेनर लापता, जीरो माइल से बरामद लेकिन करोड़ों का माल गायब; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में तेज रफ्तार पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और यातायात पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया है। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो की अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed