सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Raid on Jan Suraj Leader's Brick Kiln 62 Domestic Gas Cylinders Seized news in hindi

Bihar: जनसुराज नेता के ईंट भट्ठे पर छापा, 62 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, पूर्व प्रत्याशी भी हैं; मामला हुआ दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 13 May 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के जियापोखर थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता और मुखिया इकरामुल हक के ईंट भट्ठे पर छापेमारी में 62 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त हुए। प्रशासन ने अवैध भंडारण मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar: Raid on Jan Suraj Leader's Brick Kiln 62 Domestic Gas Cylinders Seized news in hindi
मौके पर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले में जनसुराज के एक नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उनके ईंट भट्ठे पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, जियापोखर थाना क्षेत्र के बंदरझूला स्थित निहार ईंट भट्ठे में प्रशासन ने छापेमारी कर भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के बाद इलाके के ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

छापेमारी के दौरान कुल 62 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 49 खाली घरेलू सिलेंडर, 5 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 8 छोटे भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर शामिल हैं। कई सिलेंडर उपयोग की स्थिति में पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मठ की जमीन पर उतरेगा बुलडोजर; बोधगया में 32 परिवारों को प्रशासन ने क्या चेतावनी दी?

कार्रवाई में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ मंगलेश कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी प्रवण कुमार, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और भंडारण को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अनिकेत कुमार और जियापोखर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि बुधवार को भट्ठा संचालक इकरामुल हक के खिलाफ थाना कांड संख्या 32/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठे के मालिक के रूप में इकरामुल हक का नाम सामने आया है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इकरामुल हक बंदरझूला पंचायत के वर्तमान मुखिया, जनसुराज के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed