Bihar News: किशनगंज में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पथ निर्माण मंत्री भी पहुंचे
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत किशनगंज में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्रियों और नेताओं ने संगठन, विचारधारा व कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया तथा बिहार विकास और पार्टी विस्तार पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग-2026 संपन्न हो गया है। इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में भाजपा के कई बड़े मंत्री और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया था।
यह प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 12 सत्र शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक की अवधि पचास मिनट निर्धारित की गई थी। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ स्थानीय दिगम्बर जैन भवन सभागार में हुआ।
विभिन्न सत्रों में केंद्र और प्रदेश के पदाधिकारीगण, साथ ही बिहार सरकार के मंत्री भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। समापन सत्रों में संगठनात्मक, वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी की कार्यपद्धति और विचार परिवार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
पढे़ं: सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF
इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि भाजपा के सफल कार्यक्रम निरंतर होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज देशभर में जिला स्तर के कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि पूर्व में मंडल स्तर पर यह प्रशिक्षण हुआ था।
मंत्री शैलेन्द्र ने कहा कि वह पहली बार किशनगंज आए हैं और कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुए हैं। उन्होंने बिहार के विकास पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड मैप पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के साथ भाजपा नेता सीसीर दास, सुबोध माहेश्वरी, रवि किशन प्रसाद, अंकित कौशिक, राजेश गुप्ता, गोपाल मोहन सिंह सहित दर्जनों अन्य नेता भी उपस्थित थे।