{"_id":"6a6f1e2b404ddc79a20200a3","slug":"chowmein-vendor-murder-solved-in-purnia-nephew-arrested-for-shooting-uncle-dead-over-family-dispute-purnea-news-c-1-1-noi1375-4567940-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया चाऊमीन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, सगे भांजे ने दोस्त संग मामा पर बरसाईं सात गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया चाऊमीन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, सगे भांजे ने दोस्त संग मामा पर बरसाईं सात गोलियां
Sun, 02 Aug 2026 08:35 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:35 PM IST
सार
Bihar News: पूर्णिया के मरंगा चौक पर चाऊमीन विक्रेता चंदन जायसवाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पारिवारिक विवाद में सगे भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथियार, कारतूस और लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चाऊमीन विक्रेता चंदन जायसवाल हत्याकांड की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में चाऊमीन विक्रेता चंदन जायसवाल की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि वारदात किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद के कारण अंजाम दी थी। पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को अवैध हथियारों, जिंदा कारतूस और मृतक की लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 जुलाई की रात मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा चौक पर हुई थी।
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
रविवार को मरंगा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने बताया कि मृतक चंदन जायसवाल का अपने सगे भांजे विशाल कुमार उर्फ रौशन से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में विशाल ने अपने दोस्त साहिल कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
फोन कर बुलाया, फिर 7 राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की रात विशाल अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक से पूर्णिया पहुंचा। उसने फोन कर अपने मामा चंदन जायसवाल को चाऊमीन की दुकान से बाहर बुलाया और उन पर ताबड़तोड़ 7 राउंड फायरिंग कर दी। चंदन को पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में पहले उन्हें जीएमसीएच और फिर कसबा स्थित मैक्स-07 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भागते समय घायल हुआ आरोपी
वारदात के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि भागने के दौरान विशाल कुमार भी घायल हो गया था। उसने बेगूसराय भागते समय कटिहार जिले के कोढ़ा पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया था। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, जिसने जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: EO विमल कुमार हत्याकांड पर फूटा अधिकारियों का गुस्सा, पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
हथियार, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद
एसआईटी और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम के 17 जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 12,500 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।