{"_id":"6a6d8ccc62c11b54760bbc1b","slug":"chowmein-vendor-shot-dead-in-purnia-over-old-enmity-police-form-sit-to-nab-accused-purnea-news-c-1-1-noi1375-4564335-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मदद करने की मिली ऐसी सजा! जिसे जेल से छुड़वाया, फिर उसी ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूना; जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मदद करने की मिली ऐसी सजा! जिसे जेल से छुड़वाया, फिर उसी ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूना; जानिए वजह
Sat, 01 Aug 2026 12:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:38 PM IST
सार
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में चाऊमीन दुकानदार चंदन जायसवाल की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप एक साल पुराने प्रेम-प्रसंग और रंजिश से जुड़े युवक पर लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले में पुरानी रंजिश के चलते बेखौफ अपराधियों ने एक चाऊमीन दुकानदार की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के तार करीब एक साल पुराने प्रेम-प्रसंग और थाना स्तर पर हुए विवाद से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन, सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना शुक्रवार देर रात मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा चौक स्थित होंडा शोरूम के समीप हुई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दुकानदार को पहले पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए कसबा स्थित मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म, वार्ड संख्या-9 निवासी स्वर्गीय नरेश जायसवाल के पुत्र चंदन जायसवाल के रूप में हुई है।
एक साल पुराने प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद
मृतक की चाची पूनम जायसवाल ने बताया कि हत्या के पीछे करीब एक साल पुराना प्रेम-प्रसंग और उससे जुड़ा विवाद है। परिजनों के अनुसार, मुर्गी फार्म निवासी बंदे लाल ऋषि का पुत्र मंजेश ऋषि करीब एक वर्ष पहले चंदन के परिवार की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। चंदन की शिकायत पर मरंगा थाना पुलिस ने मंजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से मंजेश का परिवार लगातार चंदन और उसके परिवार को धमकियां दे रहा था। इसी वर्ष 24 जनवरी को चंदन ने मानवीय आधार पर समझौता कर मंजेश को जेल से बाहर निकलवाने में मदद की थी।
विज्ञापन
'जिंदगी बर्बाद करने' की देता था धमकी
चाची पूनम जायसवाल का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद मंजेश ऋषि लगातार चंदन को धमकी देता था कि, 'जैसे तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद की है, वैसे ही मैं तुम्हारी जिंदगी तबाह कर दूंगा।' परिजनों का दावा है कि इस संबंध में उन्होंने तीन-चार बार मरंगा थाना में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें- 'मां, मैं घबरा रहा हूं' और टूट गया संपर्क! ननिहाल जाने निकला बेटा नहीं लौटा; ट्रेन से गिरकर हुई मौत
ठेले पर पहुंचकर बरसाईं गोलियां
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे चंदन अपने चाऊमीन के ठेले पर काम कर रहा था। इसी दौरान मंजेश ऋषि अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और चंदन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंदन को तत्काल पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। वहां से उसे कसबा स्थित मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
एसएसपी ने गठित की विशेष टीम
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है। पुलिस मरंगा चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।