{"_id":"69adbae200eee04a0606e643","slug":"fireworks-and-slogans-cricket-fans-in-purnia-celebrate-clinical-win-against-kiwis-purnea-news-c-1-1-noi1375-4029304-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार में जश्न, आधी रात को निकला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार में जश्न, आधी रात को निकला विजय जुलूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Purnea News: न्यूजीलैंड पर भारत की 96 रनों की जीत के बाद पूर्णिया में क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार जश्न मनाया। आर. एन. साह चौक से विजय जुलूस निकला, लोगों ने तिरंगा लहराया, पटाखे जलाए और डीजे के साथ भारतीय टीम की जीत का उत्सव मनाया।
जीत के बाद पूर्णिया में जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 96 रनों की प्रचंड जीत के बाद पूर्णिया में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। मैच में जीत की अंतिम मुहर लगते ही शहर के विभिन्न इलाकों से लोग सड़कों पर उतर आए और जीत का जश्न मनाने लगे। टी20 विश्वकप में भारत की जीत पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर और तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया।
Trending Videos
आर. एन. साह चौक बना जश्न का केंद्र
इस जीत का मुख्य केंद्र आर. एन. साह चौक रहा, जहां हजारों की भीड़ जमा हो गई। यहां मौजूद लोगों ने आतिशबाजी की और डीजे की धुनों पर विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी व्यक्त की। मैच खत्म होते ही सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल पड़े और देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगे और देशभक्ति नारों के साथ निकला जुलूस
डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच युवाओं की टोली तिरंगा लहराते हुए बाइक और पैदल मार्च कर रही थी। इस दौरान पूरे शहर में राष्ट्रीय गौरव और खेल के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के कई स्थानों पर लोग इस जुलूस को देखने और जश्न में शामिल होने के लिए जुटते रहे।
पढ़ें- न्याय मांगा... मिली मौत: खंभे से बांधकर महिला को बेरहमी से पीटा, गई जान; वीडियो सामने आने पर एक हिरासत में
प्रोजेक्टर और एलईडी पर देखा गया फाइनल मैच
शहर के व्यस्ततम आर. एन. साह चौक पर बड़े प्रोजेक्टर के सामने हजारों लोग मैच देख रहे थे। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर बड़े एलईडी और प्रोजेक्टर लगाकर लोगों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा, वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी और आतिशबाजी शुरू हो गई।
मिठाई बांटकर दी एक-दूसरे को बधाई
जश्न के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगाकर बधाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्णिया में इस तरह का उत्साह लंबे समय बाद देखने को मिला है। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात की गति भी धीमी हो गई, लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जश्न शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा।
प्रशंसकों ने जताई खुशी
जश्न के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। राजीव मधुकर ने कहा कि यह जीत पूरे भारतवासियों की जीत है। उन्होंने भारतीय टीम, कोच और टीम से जुड़े सभी लोगों को बिहारवासियों की ओर से बधाई दी।