सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was stabbed and injured in Patna for resisting robbery.

पटना में खौफनाक वारदात: मोबाइल छीनने आए बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, सड़क पर तड़पता रहा राहगीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक कुणाल को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। 

A young man was stabbed and injured in Patna for resisting robbery.
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास स्थित कावेरी स्वीट्स के समीप बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने युवक से मोबाइल और नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। आलमगंज थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवक कावेरी स्वीट्स के पास से गुजर रहा था। तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने उसे घेर लिया। अपराधियों ने पहले युवक के साथ धक्का-मुक्की की और उसके सामान छीनने की कोशिश की। जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भारत का विकेट गिरते ही मचा हल्ला, गुस्से में युवक ने कर दी किशोर की हत्या

चाकू लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी उसके पास मौजूद कीमती मोबाइल फोन और नकद पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पटना आया हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed