{"_id":"6a37b972ebf2c948490328e5","slug":"forbesganjs-pooja-kumari-cracks-bpsc-becomes-state-tax-assistant-commissioner-purnea-news-c-1-1-noi1479-4418164-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BPSC में फारबिसगंज की बेटी पूजा कुमारी का कमाल, 159वीं रैंक के साथ बनीं राज्य कर सहायक आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BPSC में फारबिसगंज की बेटी पूजा कुमारी का कमाल, 159वीं रैंक के साथ बनीं राज्य कर सहायक आयुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
अररिया जिले के फारबिसगंज की रहने वाली पूजा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 159वीं रैंक हासिल कर राज्य कर सहायक आयुक्त (State Tax Assistant Commissioner) पद पर चयन प्राप्त किया है। साधारण परिवार से आने वाली पूजा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है।
पूजा कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अररिया जिले की बेटी पूजा कुमारी ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पूजा कुमारी ने 159वीं रैंक प्राप्त करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त (State Tax Assistant Commissioner) पद पर चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
साधारण परिवार की बेटी ने हासिल की बड़ी सफलता
पूजा कुमारी फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या 08 स्थित पुराना बस स्टैंड रोड की निवासी हैं। वह राजकुमार रजक और सुलेखा देवी की पुत्री हैं। उनका परिवार शिक्षा और मेहनत को हमेशा प्राथमिकता देता रहा है। उनके पिता राजकुमार रजक उच्च विद्यालय छपरा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके चाचा मनोज रजक सरकारी शिक्षक हैं। साधारण परिवार से आने वाली पूजा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई शिक्षा
पूजा कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा फारबिसगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से हुई। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही पूजा ने शिक्षा को हमेशा अपनी प्राथमिकता बनाया और लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रहीं। उनकी मेहनत और प्रतिभा का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल की।
विज्ञापन
पहले पटना हाईकोर्ट में मिली नौकरी
पूजा कुमारी की उपलब्धियों का सिलसिला पहले भी चर्चा में रहा है। 4 अप्रैल 2024 को उनका चयन पटना उच्च न्यायालय में सहायक अनुभाग पदाधिकारी (Assistant Section Officer) पद पर हुआ था। वर्तमान में वह इसी पद पर कार्यरत हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी
पटना उच्च न्यायालय में नौकरी मिलने के बाद भी पूजा ने अपने बड़े लक्ष्य को नहीं छोड़ा। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और लगातार मेहनत करती रहीं। इसी का परिणाम है कि उन्होंने बीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त बनने का गौरव प्राप्त किया है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
पूजा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनका मानना है कि सफलता के लिए धैर्य, अनुशासन और मेहनत सबसे जरूरी हैं। पूजा की सफलता की खबर मिलते ही फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा