फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Shock Youth Arrives to Catch Rajdhani Express Claims Gunpoint Kidnapping and 75000 Robbery

Bihar: राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचा युवक, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग का दावा; 75 हजार की लूट या कोई और खेल?

Mon, 20 Jul 2026 09:39 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:39 AM IST
सार

कटिहार जंक्शन पर दिल्ली जाने पहुंचे युवक ने दावा किया कि दो बदमाश उसे गन प्वाइंट पर स्टेशन से बाहर ले गए और एटीएम से 75 हजार रुपये निकलवाकर मोबाइल सहित फरार हो गए। रेल पुलिस ने शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध बताया है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Shock Youth Arrives to Catch Rajdhani Express Claims Gunpoint Kidnapping and 75000 Robbery
स्टेशन पर उठे सुरक्षा के सवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के कटिहार जंक्शन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात बदमाश उसे बंदूक की नोक पर स्टेशन से बाहर ले गए। इसके बाद एटीएम से 75 हजार रुपये निकलवाकर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। हालांकि, रेल पुलिस फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने आया था युवक
जानकारी के अनुसार, आजमनगर निवासी मोहम्मद रेजान राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए कटिहार जंक्शन पहुंचे थे। ट्रेन आने से पहले उन्होंने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों से फोन पर बात कर अपने बैंक खाते में अलग-अलग रकम ट्रांसफर कराई थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्होंने परिजनों को फोन कर बताया कि स्टेशन पर मौजूद दो अज्ञात लोगों ने उन्हें हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि दोनों युवक उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर स्थित एक एटीएम तक ले गए, जहां उनसे करीब 75 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद नकदी और मोबाइल फोन लेकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पहुंचे स्टेशन, रेल पुलिस को दी सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद रेजान के परिजन कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़ित के बड़े भाई मोहम्मद परवेज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है। उनका कहना है कि यदि स्टेशन परिसर से किसी यात्री को इस तरह बाहर ले जाकर लूट की वारदात अंजाम दी गई है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बड़ी पहाड़ी ग्रिड से रोशन होगा तेतरावां पीएसएस, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत


रेल डीएसपी बोले- शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध
रेलवे डीएसपी ए.के. एकेला ने बताया कि मामले की जांच उनके नेतृत्व में की जा रही है। स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही युवक की गतिविधियों और उसके दावों का मिलान उपलब्ध साक्ष्यों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

हाई सिक्योरिटी स्टेशन पर उठे सुरक्षा के सवाल
कटिहार जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख और हाई सिक्योरिटी स्टेशनों में गिना जाता है। ऐसे स्टेशन से जुड़ा यह दावा चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजर रेल पुलिस की जांच पर है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ और उसके आरोप कितने सही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed