सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   khagra red light area kishanganj police raid operation savera minor girls rescued

Bihar: खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, चार नाबालिग समेत नौ युवतियां को कराया गया मुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान चार नाबालिगों सहित कुल नौ युवतियों को मुक्त कराया गया।

khagra red light area kishanganj police raid operation savera minor girls rescued
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के चर्चित खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत की गई इस छापेमारी में पुलिस ने देह व्यापार के चंगुल से चार नाबालिगों समेत कुल नौ युवतियों को मुक्त कराया है।

Trending Videos

अचानक दबिश से मची भगदड़
रविवार शाम भारी संख्या में पुलिस बल ने अचानक किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही इलाके में भगदड़ मच गई। कई संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में वर्दीधारी पुलिस के साथ-साथ सादे लिबास में भी जवान तैनात थे, ताकि किसी भी आरोपी को भागने का मौका न मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस
एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली थी कि बाहर से लड़कियों को लाकर यहां देह व्यापार कराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त करने के इरादे से मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली सघन तलाशी के दौरान कई घरों की जांच की गई।

जारी है जांच और पूछताछ
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई और छानबीन जारी थी। पुलिस उन मुख्य सरगनाओं की तलाश कर रही है, जो लड़कियों की खरीद-फरोख्त और इस अवैध धंधे को संचालित करते हैं। मुक्त कराई गई लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और उनके परिजनों व मूल निवास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसडीपीओ का बयान
एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को मुक्त कराने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत यह छापेमारी की गई। अब तक 9 युवतियों को मुक्त कराया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed