सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   kishanganj husband kills wife mohammad alam johra khatun police investigation

Bihar News: पति की करतूत से हिल गया गांव, तेज धार हथियार से की पत्नी की हत्या, मची खलबली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के भातगांव पंचायत वार्ड नंबर 16 में एक पति ने अपनी पत्नी जोहरा खातून की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

kishanganj husband kills wife mohammad alam johra khatun police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के भातगांव पंचायत वार्ड नंबर 16 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद पति मोहम्मद आलम ने कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से अपनी पत्नी जोहरा खातून के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जोहरा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद आलम की शादी जोहरा खातून से गुलशन बिठा में हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Trending Videos


ये भी पढ़ें:  पटना में बालू माफियाओं का पुलिस पर हमला, जवाब में कई राउंड फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे गलगलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed