सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major GST action in Kishanganj: Raid on the premises of Sarwan Kumar Jajodia, Patna team is investigating

किशनगंज में GST का बड़ा एक्शन: व्यापारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप, वित्तीय लेन-देन की हो रही जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के ठाकुरगंज में जीएसटी विभाग ने व्यापारी श्रवण कुमार जाजोदिया के दुकान, घर और गोदामों पर छापेमारी की। टीम दस्तावेज, स्टॉक और लेन-देन की जांच कर रही है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Major GST action in Kishanganj: Raid on the premises of Sarwan Kumar Jajodia, Patna team is investigating
किशनगंज में आयकर विभाग की दबीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक बड़े व्यापारी के यहां छापेमारी से हड़कंप मच गया है। स्थानीय व्यापारी श्रवण कुमार जाजोदिया के विभिन्न ठिकानों पर जीएसटी विभाग की टीम ने शनिवार को कार्रवाई शुरू की।

Trending Videos


पटना से आई विशेष टीम ने एक साथ उनके दुकान, आवास और गोदामों पर छापेमारी की। श्रवण कुमार जाजोदिया मस्तान चौक स्थित हार्डवेयर दुकान चलाते हैं, जहां बालू, गिट्टी, सीमेंट और लोहे सहित निर्माण सामग्री उपलब्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि करीब 7-8 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में जुटी है और जांच कई घंटों तक चल सकती है।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल में हलचल बढ़ गई। फिलहाल जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक तौर पर इस छापेमारी को संभावित कर अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी जिले में टैक्स चोरी के मामलों में बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed