{"_id":"6a0b2a1998f75be5cd00f1a2","slug":"missing-youth-found-dead-in-jogbani-murder-suspected-purnea-news-c-1-1-noi1479-4297197-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, छह महीने पहले हुआ था तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, छह महीने पहले हुआ था तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
अररिया के जोगबनी में पांच दिनों से लापता ट्रांसपोर्ट कर्मी पवन तिवारी का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय पवन तिवारी के रूप में हुई है, जो जोगबनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पांच दिनों से था लापता
जानकारी के अनुसार, पवन तिवारी 13 मई की शाम से अचानक लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जोगबनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।
भेड़यारी इलाके में मिला शव
सोमवार को स्थानीय लोगों ने भेड़यारी क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान पवन तिवारी के रूप में हुई। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हत्या की आशंका से सनसनी
स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। करीब छह महीने पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका था। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मटन पार्टी पड़ी भारी! कार में बैठे दोस्तों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि रोहित यादव और पंकज कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

Trending Videos