{"_id":"69dc64b4582ab5c4120a1d28","slug":"mob-violence-in-purnia-youth-brutally-beaten-and-held-captive-over-theft-allegations-in-amour-main-accused-arrested-purnea-news-c-1-1-noi1375-4157564-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, बंधक बनाकर अधमरा किया, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, बंधक बनाकर अधमरा किया, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के खमेला गांव में चोरी के आरोप में एक युवक जितेंद्र कुमार साह को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। उसे रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल किया गया और पुलिस को सौंपने से भी इनकार कर दिया गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। युवक को अधमरा करने के बाद कमरे में कैद कर दिया गया और पुलिस को भी उसे सौंपने से इनकार कर दिया गया। यह घटना अमौर थाना क्षेत्र के खमेला गांव की है। घायल युवक की पहचान नसीब लाल साह के पुत्र जितेंद्र कुमार साह (23 वर्ष) के रूप में हुई है।
चोरी के आरोप में बंधक बनाकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार रात में चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जितेंद्र कुमार साह को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद लाठी-डंडों, लात और घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बताया गया कि हमलावरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस को भी सौंपने से इनकार
घटना की सूचना मिलने पर अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वे खुद इसका फैसला करेंगे। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस ने किया रेस्क्यू
शनिवार सुबह थानाध्यक्ष अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए जितेंद्र कुमार साह को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अमौर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित की मां मीरा देवी ने अमौर थाना कांड संख्या 178/26 के तहत मुख्य आरोपी राज कुमार ठाकुर सहित 13 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते रात 8 बजे दुकान से घर लौट रहे जितेंद्र को अगवा किया गया और झूठे चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे को बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी बदसलूकी की गई।
काउंटर केस भी दर्ज
वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के राज कुमार ठाकुर ने भी कांड संख्या 180/26 के तहत काउंटर केस दर्ज कराया है। उनका दावा है कि शुक्रवार रात जितेंद्र सहित तीन लोग उनके घर में खिड़की से घुसे और गोदरेज तोड़कर 4.63 लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। भागने के दौरान जितेंद्र पकड़ा गया।
पुलिस का बयान और गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी राज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की गहन जांच कर रही है।
Trending Videos