सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   police station in-charge's in Kishanganj assets spread across five cities more than twice his income exposed

Bihar: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 14 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: किशनगंज के सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। EOU ने पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और किशनगंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी कर जमीन, फ्लैट, बैंक दस्तावेज और अन्य संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए हैं।

police station in-charge's in Kishanganj assets spread across five cities more than twice his income exposed
कार्रवाई के लिए जाते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज के सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति का मामला उजागर किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सोमवार सुबह 7 बजे से EOU की टीम ने उनके किशनगंज स्थित सरकारी आवास सहित पटना, छपरा और मुजफ्फरपुर के कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले गए और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए।

Trending Videos

1.70 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति का खुलासा
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2009 बैच के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के विरुद्ध 13 अप्रैल को कांड संख्या 5/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने ज्ञात आय स्रोतों से लगभग 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से 115.66 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में जमीन, फ्लैट और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
डीएसपी जैनीफुद्दीन के नेतृत्व में करीब 8 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले। इनमें सिलीगुड़ी में पत्नी और साले के नाम पर लगभग 6 कट्ठा जमीन के कागजात शामिल हैं। इसके अलावा पटना के रामकृष्ण नगर में एक फ्लैट और मुजफ्फरपुर में जमीन होने के प्रमाण भी मिले हैं। टीम ने थानाध्यक्ष के आवास से डायरी, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

15 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
EOU ने बताया कि किशनगंज जिले में पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, आधार सेंटर से चल रहा था खेल, वेबसाइट के जरिए बना रहे थे नकली आधार-पैन

EOU की जांच जारी, और बड़े खुलासों की संभावना
EOU के डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद दस्तावेजों में परिजनों के नाम पर किए गए निवेश और संपत्तियों से जुड़े अहम प्रमाण मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। टीम अब सभी बरामद दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed