फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea Crime: Woman Pushed To Ground By Bike-Borne Chain-Snatchers In Sharda Nagar,

Bihar: पूर्णिया में चेन स्नैचिंग के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 08:44 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 08:44 PM IST
सार

पूर्णिया के शारदा नगर में बाइक सवार बदमाशों ने 55 वर्षीय अंजना देवी से सोने की चेन छीनकर उन्हें धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Purnea Crime: Woman Pushed To Ground By Bike-Borne Chain-Snatchers In Sharda Nagar,
बाइक सवार अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्णिया शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र स्थित शारदा नगर में चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतका की पहचान शारदा नगर निवासी स्वर्गीय सुधांशु झा की 55 वर्षीय पत्नी अंजना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे अंजना देवी घर के पास एक दुकान से सामान लेकर पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान शारदा नगर से गोकुल कृष्ण आश्रम जाने वाली सड़क पर अपाचे बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बदमाशों ने अंजना देवी को धक्का दे दिया, जिससे वह कंक्रीट की सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर और सहायक खजांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि अंजना देवी पहले से हृदय रोग से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। साथ ही, अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत भी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed