फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia: Competition Student Abducted from Lodge, Kidnappers Demand 2 Lakh Ransom

Bihar News: पूर्णिया में लॉज से छात्र का अपहरण, मालदा में बंधक बनाकर मांगी दो लाख रुपये की फिरौती

Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

पूर्णिया में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र अंबेडकर कुमार राय के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने उसे पश्चिम बंगाल के मालदा में बंधक बनाकर परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस छात्र की सुरक्षित बरामदगी में जुटी है।

विज्ञापन
Purnia: Competition Student Abducted from Lodge, Kidnappers Demand 2 Lakh Ransom
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआईजी चौक स्थित एक लॉज से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर छात्र का अपहरण कर लिया और उसे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कालियाचक के पास एक सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा है।

विज्ञापन


बदमाशों ने छात्र के परिजनों को फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। वहीं, छात्र को बंधक बनाए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपहृत छात्र की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के भड़ुआबाड़ी निवासी बालेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र अंबेडकर कुमार राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मार्च से लॉज में रहकर कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
मामले की जानकारी देते हुए छात्र के पिता बालेश्वर राय ने बताया कि अंबेडकर बीते मार्च महीने से डीआईजी चौक के पास स्थित एक लॉज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। करीब पांच दिन पहले कुछ युवकों ने कथित तौर पर छल-कपट से उसका अपहरण कर लिया और उसे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि अगर अपने बेटे की सलामती चाहते हैं तो तुरंत दो लाख रुपये भेजें। पीड़ित पिता ने बताया कि बदमाशों ने उनके व्हाट्सऐप पर करीब 10 सेकंड का एक वीडियो भी भेजा है, जिसमें अंबेडकर का एक पैर रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। बदमाश लगातार फिरौती की रकम को लेकर दबाव बना रहे हैं।



ये भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर संग्राम: बिहार में एक्सप्रेसवे चाहिए, लेकिन घर-कॉलेज उजाड़कर नहीं; जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने शुरू की जांच, छात्र की बरामदगी के प्रयास
घटना के बाद गहरे सदमे में आए परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत के. हाट थाना पुलिस को दी है। वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आ गई है। के. हाट थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर छात्र का पता लगाने और उसे सुरक्षित बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed