सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Crime: Farmer Shot Dead Inside Home in Bhawanipur; Police Recover Helmet from Spot

Bihar: पूर्णिया में घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत; भोज से लौटने के बाद हुई वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भवानीपुर के पंडित बासा में 55 वर्षीय किसान लूरी मंडल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से एक हेलमेट मिला है। घटना उस वक्त हुई जब परिवार भोज से लौटकर सो रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Purnia Crime: Farmer Shot Dead Inside Home in Bhawanipur; Police Recover Helmet from Spot
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में घर में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, जबकि चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। सूचना मिलते ही एसडीपीओ, थानाध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

Trending Videos

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित पंडित बासा गांव में मंगलवार देर रात की है। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे किसान के सिर में गोली मार दी। वारदात रात करीब एक बजे हुई, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इस दुस्साहसिक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान ईश्वर मंडल के 55 वर्षीय पुत्र लूरी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही पूरा परिवार गांव में आयोजित एक भोज से लौटकर घर आया था। भोजन करने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सो गए थे।

मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब उन्होंने देखा तो उनके पति बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों के अनुसार, घर में जाफरी (बांस या लकड़ी की जाली) का दरवाजा लगा हुआ था, जिसे पार कर अज्ञात हमलावर घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


पढ़ें: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

पत्नी ने किसी भी प्रकार की पुरानी रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है। लूरी मंडल की मौत के बाद उनकी पत्नी, बेटे और बेटियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी और प्रशिक्षु एसआई शिवेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से एक हेलमेट बरामद हुआ है, जिसे अपराधियों का माना जा रहा है। एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि किसान की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। पुलिस बरामद हेलमेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed