{"_id":"698f0ef4cece1bd42b0b32ce","slug":"purnia-establishment-day-gift-bihar-govt-approves-sp-rural-post-to-strengthen-law-and-order-in-rural-areas-purnea-news-c-1-1-noi1375-3946965-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब पूर्णिया में होंगे दो पुलिस कप्तान, ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण पद को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब पूर्णिया में होंगे दो पुलिस कप्तान, ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण पद को मिली मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 'एसपी ग्रामीण' पद के सृजन की बड़ी सौगात दी है। इसके तहत बायसी, धमदाहा और बनमनखी अनुमंडलों की सुरक्षा कमान अब विशेष रूप से ग्रामीण एसपी संभालेंगे, जिससे पुलिसिंग और प्रभावी होगी।
पूर्णिया जिला नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
14 फरवरी को पूर्णिया के गौरवशाली स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले बिहार सरकार ने जिले को एक शानदार प्रशासनिक सौगात दी है। जिले की बढ़ती आबादी और अपराध की बदलती चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नए पद को मंजूरी दे दी है। यह फैसला न केवल पुलिसिंग को मजबूत करेगा, बल्कि सुदूर देहाती इलाकों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर सुरक्षा का अहसास भी कराएगा।
Trending Videos
पूर्णिया जिला न केवल बिहार का सबसे पुराना जिला है, बल्कि यह सीमांचल का मुख्य केंद्र भी है। स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच इस फैसले ने प्रशासनिक हलकों में उत्साह भर दिया है। अब पूर्णिया में पुलिस महकमे के पास 'डबल इंजन' की शक्ति होगी, जहाँ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए समर्पित अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णिया जिला भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है और इसके कई इलाके पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे हुए हैं। जिले की आबादी और अपराध की बढ़ती चुनौतियों के बीच एक अकेले पुलिस अधीक्षक के लिए पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुलिसिंग को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है, ताकि ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
पढे़ं: गोपालगंज के चर्चित अटल हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद; 50 हजार जुर्माना
नए आदेश के मुताबिक, पूर्णिया के तीन महत्वपूर्ण अनुमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले 16 से अधिक थानों को ग्रामीण एसपी के अधिकार क्षेत्र में दिया गया है। बायसी अनुमंडल अंतर्गत आने वाले बायसी, डगरूआ, अमौर, रौटा और अनगढ़ थाना क्षेत्रों की कमान अब ग्रामीण एसपी के हाथों में होगी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह हिस्सा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
धमदाहा अनुमंडल: जिले के इस बड़े अनुमंडल के धमदाहा, मीरगंज, रूपौली, बड़हारा, रघुवंशनगर, भवानीपुर, बलिया, अकबरपुर और मोहनपुर थाना क्षेत्रों में अब ग्रामीण एसपी की सीधी मॉनिटरिंग रहेगी।
बनमनखी अनुमंडल: इस क्षेत्र के जानकीनगर और सरसी थाना क्षेत्रों को भी ग्रामीण एसपी के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है।
विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 और सदर-2 के अंतर्गत आने वाले शहरी थाना क्षेत्रों को इस नए पद के दायरे से बाहर रखा गया है। वे पहले की तरह ही जिला पुलिस अधीक्षक के अधीन कार्य करेंगे। इस नए पद के सृजन से उम्मीद है कि बायसी, धमदाहा और बनमनखी जैसे ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और कांडों का निष्पादन तेजी से होगा।