Bihar Crime: पूर्णिया में उत्पाद विभाग का जमादार गिरफ्तार, 590 लीटर शराब के साथ मिली तस्करी की कड़ी
पूर्णिया के बायसी थाना पुलिस ने दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के जमादार और एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 590 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। जमादार पर रिश्वत लेकर शराब से लदी गाड़ियों को चेकपोस्ट से पार कराने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में जिन कंधों पर बिहार में शराब की एक बूंद भी प्रवेश नहीं करने देने की जिम्मेदारी थी, उन्हीं पर शराब तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगा है। बायसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग (मद्य निषेध) के एक जमादार को शराब से लदी गाड़ी पास कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 590 लीटर अंग्रेजी शराब से भरी एक बोलेरो पिकअप भी जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्पाद विभाग के जमादार रंजन कुमार और कटिहार निवासी बोलेरो पिकअप चालक मो. हुसैन लाला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, जमादार पर आरोप है कि वह तस्करों से कथित तौर पर मोटी रकम लेकर शराब से लदी गाड़ियों को बिना किसी रोक-टोक के चेकपोस्ट से गुजरने देता था। शनिवार देर रात भी एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब दालकोला से पूर्णिया की ओर भेजी गई। आरोप है कि जमादार ने कथित रूप से पैसे लेकर स्कैनिंग की औपचारिकता पूरी की और वाहन को आगे बढ़ा दिया।
पढ़ें: गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद
हालांकि, चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर बायसी थाना पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। संदिग्ध स्थिति में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 590 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में चालक मो. हुसैन लाला ने आरोप लगाया कि दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के जमादार रंजन कुमार ने शराब से लदी गाड़ी को स्कैनिंग प्वाइंट से सुरक्षित निकलवाया था। चालक के बयान के आधार पर बायसी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दालकोला चेकपोस्ट पर छापेमारी की और जमादार रंजन कुमार को हिरासत में ले लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए बायसी थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान 590 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बोलेरो पिकअप जब्त की गई है। शराब तस्करी में मदद करने और वाहन को पास कराने के आरोप में उत्पाद विभाग के जमादार और चालक दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर