सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia wife killed husband throat slit murder body found in sack speedy trial

Bihar News: पत्नी बनी कातिल, पति को उतरा मौत के घाट, बोरी में भरकर 10 किलोमीटर दूर फेंका शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। कीर्तन के शोर का फायदा उठाकर गला काटा गया और शव को बोरी में भरकर 10 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया।

purnia wife killed husband throat slit murder body found in sack speedy trial
घटना स्थल पर जुट लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले के कसबा और अमौर थाना क्षेत्रों के बीच एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक पत्नी ने अपने ही पति की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बोरी में भरकर करीब 10 किलोमीटर दूर फेंक दिया। मृतक की पहचान राधानगर वार्ड 09 के रहने वाले 40 वर्षीय उमेश सिंह के रूप में हुई है।
Trending Videos


कीर्तन के शोर में रची गई साजिश

परिजनों के मुताबिक, गांव के मंदिर में अष्टयाम कीर्तन चल रहा था। लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के तेज शोर का फायदा उठाकर उमेश की पत्नी सुनीता देवी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। कीर्तन के शोर के कारण पड़ोसियों को उमेश की चीखें सुनाई नहीं दीं। हमलावरों ने तेज धार वाले दबिया से उमेश के चेहरे, गले और शरीर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मिले खून के निशान, टंकी में छिपे सबूत

बुधवार सुबह जब उमेश के बड़े भाई महेश सिंह ने घर के आंगन और बाथरूम के पास खून के धब्बे देखे तो उन्हें शक हुआ। जब घर की तलाशी ली गई और बाथरूम की पानी की टंकी का ढक्कन खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। टंकी के अंदर खून से सना कंबल, बिछावन और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार दबिया छिपाकर रखा गया था।

बोरी में बंद मिली लाश

इसी दौरान अमौर के पलसा पुल के पास बोरी में बंद एक बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिलने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। परिजनों ने तस्वीर देखकर उमेश की पहचान की। हत्या के बाद आरोपियों ने बड़ी चालाकी से शव को बोरी में पैक किया और कसबा से करीब 10 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा पुल के पास फेंक दिया। पुलिस का मानना है कि शव को इतनी दूर ले जाने में किसी वाहन का इस्तेमाल हुआ और इसमें कम से कम 2-3 लोग शामिल रहे होंगे।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी हिरासत में

अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और कसबा पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी सुनीता देवी सहित दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में त्वरित सुनवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है, ताकि मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed