सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news woman sold for 2 lakhs and kidnapped for 13 months rescued by police

Bihar News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती को दो लाख में बेचा, 13 महीने कैद रखा; फिर पुलिस ने दिलाई आजादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में प्रेम जाल में फंसाकर युवती को 13 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। संयोगवश उसकी आवाज किसी रिश्तेदार ने सुन ली और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग की कैद से युवती को आजाद कराया।

bihar news woman sold for 2 lakhs and kidnapped for 13 months rescued by police
13 महीने से बंधक युवती को पुलिस ने छुड़ाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले के गुलाबबाग थाना अंतर्गत गुंडा चौक इलाके से मंगलवार की शाम एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने एक गल्ला व्यवसायी के घर पर छापा मारकर 13 महीनों से कैद एक युवती को सकुशल मुक्त कराया। छापेमारी के दौरान मकान की तलाशी में अवैध हथियार, भारी मात्रा में नकदी और जेवरात भी बरामद हुए। मुक्त कराई गई युवती भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो करीब 13 महीने पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके लापता होने पर भवानीपुर थाने में कांड संख्या 83/25 दर्ज कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिल सका था।
Trending Videos


दादा-दादा मुझे बचा लो
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को युवती का एक रिश्तेदार सिराज संयोगवश उसी इलाके से गुजर रहा था। तभी घर की छत से युवती की आवाज़ आई - 'दादा... दादा'। इस एक पुकार ने 13 महीने की कैद का पर्दा उठा दिया। सिराज ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और फिर गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को आज़ाद कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने बेचा
पुलिस के सामने अपनी दर्दनाक कहानी बयां करते हुए युवती ने बताया कि नूर नामक युवक ने उसे प्रेम का झांसा देकर गुलाबबाग बुलाया और वहां गल्ला व्यवसायी प्रह्लाद जायसवाल उर्फ मनोज जायसवाल के हाथों लगभग दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। तब से युवती को घर के भीतर बंद रखकर उसके साथ लगातार जबरन दुराचार किया जाता रहा।जब पुलिस ने व्यवसायी के मकान की बारीकी से तलाशी ली तो एक के बाद एक चौंकाने वाली चीज़ें सामने आती गईं। 

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार में नोएडा जैसा हादसा, मौत; अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा

जमीन के नीचे मिले 100 से अधिक जिंदा कारतूस
जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए एक देसी कट्टा, दो सिक्सर, 100 से अधिक जिंदा कारतूस, सोने के जेवरात, करीब एक किलो चांदी के बिस्किट, लगभग पांच लाख रुपये नकद और कई संदिग्ध जमीनी दस्तावेज़ बरामद हुए। यह पूरा नजारा देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि आरोपी व्यवसायी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर ने इस पूरे मामले को मानव तस्करी और संगठित अपराध से जुड़ा बताते हुए कहा कि बुधवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अब उन तमाम आरोपियों की तलाश में जुट गई है जो इस हथियार और मानव तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed