फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Road Accident: Sand-Laden Tractor Crushes Businessman to Death; Five Daughters Lose Father

Bihar: एक पल में उजड़ गया परिवार! ट्रैक्टर ने निगल ली कारोबारी की जान; बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

Thu, 16 Jul 2026 07:01 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

पूर्णिया के मरंगा बायपास स्थित उफरैल चौक के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बांस कारोबारी निखिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
Purnia Road Accident: Sand-Laden Tractor Crushes Businessman to Death; Five Daughters Lose Father
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा बायपास स्थित उफरैल चौक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार बांस कारोबारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की इलाज के दौरान जीएमसीएच पूर्णिया में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, क्योंकि मृतक ही पत्नी और पांच बेटियों का एकमात्र सहारा थे।

विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

विज्ञापन

मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के बादरपुर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। निखिल बांस का कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। उफरैल चौक के पास चालक ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे निखिल सड़क पर दूर जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर का पहिया पैरों पर चढ़ा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया निखिल के पैरों पर चढ़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निखिल कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी और पांच बेटियों की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। रोज की तरह वे काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर घर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे बादरपुर गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed