फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Road Accident: Two Young Laborers Killed in Bike-Tractor Collision Near Gunda Chowk

Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत; गहरे शोक में परिवार

Wed, 19 Aug 2026 07:55 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 07:55 PM IST
सार

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से भोज खाने जा रहे थे। हादसे में एक की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Purnia Road Accident: Two Young Laborers Killed in Bike-Tractor Collision Near Gunda Chowk
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन।

विस्तार

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंडा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब दोनों युवक मंगलवार रात एक ही बाइक पर सवार होकर भोज खाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच बरसौनी से बिलोरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुंडा चौक के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विकास कुमार (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी करण कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल करण को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ
मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट बरसौनी निवासी विकास कुमार (पिता- देवानंद विश्वास) और करण कुमार (पिता- स्वर्गीय परमानंद चौधरी) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर के कमाऊ सदस्यों की अचानक हुई मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



ये भी पढ़ें- Bihar: वैशाली में सिक्सलेन पुल पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; क्षेत्र में दहशत

ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही
सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लिया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed