सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Major Boost for Rail Passengers Trains to Run at 130 km/h on Purnia–Saharsa Route

Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, पूर्णिया-सहरसा रूट पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 100 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि ट्रैक अपग्रेड से यात्रा समय घटेगा और कोसी-सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Major Boost for Rail Passengers Trains to Run at 130 km/h on Purnia–Saharsa Route
पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले समय में पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। इससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी। समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कोर्ट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे।
Trending Videos


तकनीकी उन्नयन का कार्य जारी
डीआरएम ने बताया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए ट्रैक सुदृढ़ीकरण और तकनीकी उन्नयन का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक अपग्रेड होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे में पूरी होगी यात्रा
इसी बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार और सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी में भी बदलाव किया है। 15 मई 2026 से ट्रेन संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार) अब पहले से लगभग ढाई घंटे कम समय में यात्रा पूरी करेगी। वहीं सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का सफर भी करीब एक घंटे कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम

वेटिंग रूम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कोर्ट स्टेशन और जानकीनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्भया योजना के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की और निर्माणाधीन वेटिंग रूम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यूटीएस और पीआरएस टिकटिंग सुविधा को फिर से बहाल करने पर जोर दिया गया।

इस फैसले से पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। तेज रफ्तार ट्रेनें न केवल समय बचाएंगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed