{"_id":"6a16eca1a86a3f2617028e6a","slug":"purnia-shocker-leopard-attacks-two-villagers-in-tikapatti-angered-locals-beat-wild-animal-to-death-purnea-news-c-1-1-noi1375-4328608-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भीड़ ने तलवार-हथियारों से तेंदुए को मार डाला; जानवर के हमले से गुस्साए लोगों ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भीड़ ने तलवार-हथियारों से तेंदुए को मार डाला; जानवर के हमले से गुस्साए लोगों ने उठाया कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में खेत में अचानक तेंदुआ निकल आने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने बहियार में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दो से तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और आत्मरक्षा में तेंदुए को घेरकर मार डाला।
पूर्णिया में मिला तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धूसर टीकापट्टी स्थित बहियार (खेत) में अचानक एक तेंदुआ निकल आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर किया हमला
टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार को बहियार में अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तेंदुए ने वहां मौजूद ग्रामीणों पर झपट्टा मार दिया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और पारंपरिक धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख तेंदुआ और ज्यादा आक्रामक हो गया, जिसके बाद लोगों ने आत्मरक्षा में उस पर हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के हमले में तेंदुए की मौत
ग्रामीणों के सामूहिक हमले में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायल ग्रामीणों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तेंदुआ इलाके में कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल जारी
वन विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि तेंदुआ किस जंगल या रिहायशी इलाके से भटककर यहां तक पहुंचा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और कौतूहल का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब भी दहशत में हैं और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Trending Videos